Ek saal ke bache ke liye khilaune
Ek saal ke bache ke liye top 5 best khilaune: ये बात हम सभी जानते है कि बच्चे भगवान का रूप होते है। वो अच्छे और मन के सच्चे भी होते है। लेकिन एक साल के बच्चे नासमझ होते है। दिनभर रोते है। और उन्हें चुप कराने के लिए खिलौनों की ज़रूरत होती है। दोस्तों वैसे तो बच्चों के खिलौनों का इतिहास पुराना है। एक दौर था जब मिट्टी के खिलौने ही बच्चों की चेहरे पर खुशी ला देते थे। लेकिन आज आधुनिकता के दौर पर भी बच्चें खिलौने से कम मोबाइल से ज्यादा खेलते हैं। जो उनके लिए छोटी सी उम्र में घातक हो सकती है। इसलिए पैरेंट्स बच्चों में ये आदत डालने की कोशिश करें की 5 साल तक बच्चों को सिर्फ खिलौने से ही खेलने दें। क्योंकि छोटे बच्चों को खिलौनों के साथ खेलते देखना सबको पसंद होता है। इसके बाद उनके उम्र के हिसाब से चीजें दे सकते है। दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में एक साल तक के बच्चों के खिलौनों के बारे में बताएंगे। जहां आप उनको उनके बर्थडे पर भी गिफ्ट दे सकते है।
Wembley toys talking cactus
यह खिलौना कपड़े का बना होता है। जो काफी मुलायम , नरम और स्पर्श करने में काफी आरामदायक होता है। जो बच्चे के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। इस ग्लो इन द डार्क और बात करने वाले इस कैक्टस खिलौने को आपके नन्हे मुन्ने बच्चे खूब पसंद करेंगे। इसमें 100 से अधिक प्री लोडेड गाने है। कंपनी मानती है कि हमने ये खिलौने सिर्फ एक साल तक के बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होगा। यह काफी तकनीक से जुड़ा खिलौना है। जो बच्चों से बात करता है। यानी बच्चा जो कहता है। उसे दोहराकर बच्चे का मनोरंजन करता है। इन खिलौनों में कई विशेषताएं है। जिसमें टॉक, सॉन्ग, डांस, रिपीट और रिकॉर्डिंग की सुविधा है । इस तरह के खिलौने देने से बच्चो में कौशल का विकास होता है। इसकी खासियत ये है कि ये अंधेरे में चमकता है। यह isi से प्रमाणित और बीएसआई से स्वीकृति है। इसमें चार्जिंग सिस्टम है।
Little’s plastic Junior ring
अगर आप एक साल के छोटे बच्चे के लिए अच्छा खिलौना तलाश कर रहे है।तो आपकी तलाश लिटिल प्लास्टिक जूनियर रिंग पूरी कर सकता है। इस खिलौने में हमें पांच कलर फूल प्लास्टिक से बनी रिंग मिलती है। जिन्हे नीचे से यानी बड़े से छोटे क्रम में रखना होता है। यह लिटिल जूनियर रिंग बच्चे की सीखने की प्रवृत्ति को आगे बढ़ाने में मदद करता है। इसमें गुड हैंड ग्रिप , कलर रिकिग्नेशन, और डिफरेंट शेप रिकिग्नेशन शामिल है। इसका मतलब यह है कि ऐसे खिलौने आपके बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास की क्षमता को बढ़ाता है। जब आपका बच्चा ठीक से बैठने लगे तो आप इस खिलौने को बच्चे को दे सकते है। आपको बता दें कि इस खिलौने की विशेषता यह की इसकी ग्राहक रेटिंग काफी अच्छी है। यह ऑनलाइन बेस्ट सेलिंग खिलौना है।
Toyshine unbreakable automobile car
टॉयशाइन ऐसे खिलौने बनाने में विश्वास रखता है। जो बच्चों को आकर्षित करता है। मतलब बच्चों को कम उम्र में ही वास्तविक चीजों को अवगत कराया जा सकता है। यह खिलौना EN71 तक के सुरक्षा मानक के साथ बहुत मजबूत और गैर विषैले पदार्थ से बना है। जो बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए बना है। यहां एक साल के बच्चे के लिए खिलौने के सेट में हमें चार निर्माण वाहन खिलौने के सेट मिलते है। जो पुश एंड गो फीचर के साथ मिलते है। इसमें मुख्यरूप से एक ड्रंप ट्रक 1, सीमेंट मिक्सर, बुलडोजर और ट्रैक्टर शामिल है। यह खिलौना बहुत ही मजेदार है। साथ ही इसका कलर कॉम्बिनेशन भी काफी आकर्षक दिखता है। यह खिलौना बच्चों के हाथ में आसानी से फिट हो जाता है। आप इन्हे जन्मदिन पर भी दे सकते है। इसकी खासियत यह है कि इससे बच्चों की कल्पना शक्ति का विकास होता है। कलर और आकर अच्छे मिल जाते है ।
Jam and Honey pink teddy
आपका बच्चा जितना कोमल और मुलायम है। इतना ही ये खिलौना है। जो आपके बच्चे के लिए काफी अच्छा रहेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस खिलाने को प्यार , देखभाल और गुणवत्ता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। आपके एक वर्ष के बच्चे को यह जैम एंड हनी पिंक टेडी बहुत पसंद आएगा। आपकी अनुपस्थिति में भी आपका बच्चा इस टॉय से अकेले भी खेल सकता है। इसमें बच्चे कोई किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं होगा। इस टॉय की बनावट की बात करें तो इसे इसे नॉन टॉकसिस और एंटी एलर्जी पॉलिस्टिक फैब्रिक से बनाया गया है। इसके अंदर मुलायम कपड़े और रूई भरी जाती है। और इसके चारों ओर अच्छी मजबूत सिलाई कर इसे तैयार किया जाता है। इस खिलौने की अच्छी बात यह है कि आप इसे गंदा होने पर धुल भी सकते है। इसके दामों की बात करें तो काफी सस्ते होते है।
Pikipo stuffed soft boll
बच्चों को विशेष रूप से सॉफ्ट टॉय ही पसंद आते है। और अगर उन्हें अपना पसंदीदा खिलौना मिल जाए तो वो काफी खुश हो जाते है। अगर आपका बच्चा एक साल का है तो आप उसे पिकिपो स्टफ्ड सॉफ्ट बॉल दे सकते है। यह एक ऐसा खिलौना है। जिसे खेलते समय बच्चे को चोट नहीं लग सकती । और आसानी से खेल सकता है। इस गेंद को इस तरह बनाया गया है कि जब बच्चे इसे हाथ या पैर से मारे तो इससे आवाज निकलती है। क्योंकि इस गेंद के अंदर छर्रे भरे होते है। और आवाज आने पर बच्चे खूब हंसते भी है। इसमें ध्वनि ज्यादा नहीं होती है। इससे बच्चों का दृष्टि विकास भी होता है। यह बहुत ही अच्छा खिलौना है। आप इसे अपने बच्चे को दे सकते है। ये काफी सस्ते होते है। मार्केट में इनकी कीमत लगभग 100 से 200 रुपए प्रति बॉल होती है। यह मेड इन इंडिया होता है। जो देखने में काफी लगता है।
- Robert Downey Jr Is Back To Marvel Cinematic Universe as villain Doctor Doom in ‘Avengers: Doomsday’ & Avenger: Secret Wars
- President Joe Biden has recently passed Foreign Aid Bill To Provide Military Aid To Ukraine, Israel, and Indo-Pacific
- Madras HC Issued Guidelines To the Tamil Nadu Government For Guidelines for Eliminating Corporal Punishment (GECP)
- The Union Cabinet approved the Central Sector Scheme to provide drones to Women Self Help Groups (SHGs)
- Rajasthan ka Jaisalmer kila | राजस्थान का वो किला जो आज भी है आबाद
- Italian archaeologists discovered a 5,000-year-old cemetery belonging to a Copper Age society
- Freelancing क्या है? Top 5 Freelancing Website जहां कमा सकते है Paise
- EKUVERIN- India is collaborating with the Maldives at Chaubatia, Uttrakhand
- Keral Thekkady: प्राकृतिक खूबसूरती का अनूठा संगम है केरल का टेक्कड़ी
- Aadhar Card Update:घर बैठे करें आधार कार्ड अपडेट! जानिए कैसे
- Archaeologists from Kerala University Unearths 5,200-Year-Old Harappan Settlement in Kachchh, Gujarat
- 12th ke baad kare ya course | 12वीं में कॉमर्स के साथ मैथ नहीं लिया , फिर भी करियर के लिए ये है अच्छे विकल्प ।
- Historian and writer Ramchandra Guha won Elizabeth Longford Prize
- Rajniti me apna bhashan kaise de
- आपकी प्रतीक्षा का अंत हुआ, CBSE बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम जारी हो गए हैं