Top 10 lady gangster in India | टॉप 10 लेडी गैंगस्टर जिनके नाम से जनता और पुलिस दोनो कांपती है।
Top 10 lady gangster in India : हमने अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में ही डॉन और गैंगस्टर के रूप में पुरुष को ही देखा है। हर फिल्म में विलेन ही पुरुष होता है। यह सच नहीं है। अंडरवर्ड की दुनिया में पुरुषों के अलावा कई ऐसी औरतें भी हैं जिन्हेंने जुर्म की दुनिया में अपना सिक्का जमाया है। आप महिलाओं को मासूम और कमजोर समझने की भूल तनिक भी ना करें। भारतीय इतिहास और जुर्म के पन्नो में कुछ ऐसी ही महिलाओं के नाम दर्ज है। जो आज लेडी गैंगस्टर के नाम से प्रसिद्ध है। और इनके नाम से सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि पुलिस भी खौफ खाती है। दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में भारत की टॉप 10 खूंखार और क्रूर लेडी गैंगस्टर के बारे में बताएंगे। जिन्होंने ना जाने कितने निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा और उनकी जमीनों पर कब्जे किए है।
Shaista Parveen
उत्तर प्रदेश के बाहुबली डॉन और माफिया अतीक अहमद जो अब इस दुनिया में नही है। उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक लेडी गैंगस्टर है। जिसके नाम सैकड़ों की संख्या में मुकदमे दर्ज है। कहते है कि अतीक अहमद की संपत्ति से लेकर जमीनी कागजात और फिरौती की रकम इन सभी चीजों की जिम्मेदारी शाइस्ता परवीन खुद उठाती थी। शाइस्ता वो लेडी गैंगस्टर महिला है। जिसने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ना जाने कितने निर्दोष लोगों से पैसे हड़पे और जमीनी कब्जा ली। आज शाइस्ता परवीन पुलिस के डर से फरार है। शाइस्ता के पास करीब 12 हजार करोड़ की संपत्ति है। और इस समय वो इसकी अकेले मालकिन है। दो बेटे नाबालिक है। जो बाल सुधार गृह में है। शाइस्ता के पति और दो बेटे पहले ही मारे जा चुके है। आज भी प्रयागराज के कुछ इलाके शाइस्ता परवीन के नाम से खौफ खाते है।
K.D kempamma
बेंगलुरु की केडी केम्पम्मा साइनाइड किलर के नाम से मशहूर है। इसका काम लोगों को बहला फुसलाकर उनसे पैसे ऐठती थी। लूटपाट करती थी और फिर उसकी हत्या कर देती थी। केम्पम्मा को पहले फांसी की सजा हुई फिर उसे उम्र कैद में बदल दिया गया। आज भी इस लेडी गैंगस्टर का खौफ पूरे बेंगलुरु में है। इसके किस्से अभी भी चर्चा का विषय बने रहते है।
Anjali makan
अंजली माकन एक ऐसी खूंखार महिला गैंगस्टर जिसने बैंक को अरबों का चूना लगाया। अंजली माकन अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगी। दरअसल अंजली माकन ने 1.5 करोड़ का बैंक फ्रॉड किया था। लेकिन बैंक के लोग उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। तब अंजली माकन के खिलाफ रेड काउंटर जारी किया था। यह रेड काउंटर नोटिस इंटरपोल द्वारा जारी किया गया था। जो अरेस्ट वारंट है।
Shashikala Ramesh patankar
शशिकला एक समय में मुंबई की सबसे बड़ी ड्रग पेडलर में से एक थी। शशिकला रमेश उर्फ बेबी ड्रग पेडलर से पहले एक मिल्क मैन थी। यानी दूध बेचती थी। इन्होंने बहुत कम समय में बहुत बड़ा नाम कमा लिया था। आप जानकर हैरान हो जाएंगे। शशिकला ने ड्रग बेचकर 100 करोड़ की संपत्ति जमा की थी। साल 2015 में उसे गिरफ्तार किया गया था।
Jenabhai daruwali
जेनाभाई दारूवाली वो गैंगस्टर थी। जिसके ताल्लुक मुंबई के सबसे बड़े डॉन से हुआ करते थे। आपको बता दें कि जेनाभाई दारुवाली पहले राशन की कालाबाजारी करती थी। फिर बाद में उसने शराब की काला बाजारी शुरू की। मुंबई के नागपाडा स्थित उसके घर में मुंबई के अंडरवर्ड के गैंगस्टर जैसे करीम लाला, हाजी मस्तान और क्राइम ब्रांच के अफसर आते थे। हाजी मस्तान उसे पापा कहकर बुलाता था। जेनाभाई का कोई अपना गैंग नही था। लेकिन मुंबई के अंदर बड़े बड़े गैंगस्टर उसका सम्मान करते थे। उसका रुतबा इस कदर था कि वह प्रत्येक कार्य में समलित होती थी। उसका सभी लोग कहा मानते थे। कहते है कि मक्का में उसने 22 डॉन को एक करवाया था।
Santoshben sarman Bhai jadeja
संतोषबेन सरमनभाई जडेजा गुजरात के काठियावाड़ की माफिया क्वीन थी। उसके खिलाफ 14 मर्डर केस और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ 500 से ज्यादा हत्या के मामले दर्ज थे। संतोषबेन के पति को एक लोकल गुंडे ने मार दिया था।पति के मरने के बाद काम काज की बागडोर संभाली संतो ने। शबाना आजमी की फिल्म गॉडमदर संतोबेन पर आधारित है। संतोबेन ने 1990 से 1995 तक विधायक की कुर्सी भी संभाली है।
Bela aunty
बेला आंटी 70 के दशक में मुंबई में शराब का अवैध धंधा चलाती थी। अफसरों को घूस की मोटी रकम देकर वो शराब की कालाबाजारी भी करती थी। मुंबई के बड़े बड़े माफिया और गुंडे भी बेला आंटी के काम में दखलंदाजी नही देते थे।
Shobha ayyar
शोभा अय्यर एक खुंकार लेडी डॉन थी। जिसके खिलाफ एक रेड काउंटर नोटिस जारी किया गया था। सालों से वो किसी भी मुल्क में पुलिस के हाथों नही लगी। शोभा की कोई ठीक ठाक फोटो भी पुलिस के पास नही है। शोभा का कई बड़े गैंगस्टर के साथ उठा बैठक थी। और उसका अच्छा खासा प्रभाव था।
Sameera zumani
समीरा जुमानी गैंगस्टर अबू सलेम की पत्नी है। समीरा अपने पति के सभी गैर कानूनी कामों में शामिल रहती थी। ये लेडी डॉन कई बम ब्लास्ट , फ्राड, पैसे की वसूली जैसे अपराधों में शामिल थी। वैसे तो समीरा भारत से फरार है। उसका नाम भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।
Rubina Siraj
रुबीना सिराज गैंगस्टर छोटा शकील के गैंग की खास सदस्य थी। जिसका काम खाना पीना , पैसे और हथियार सप्लाई करने का काम था। रुबीना सिराज अपने अच्छे कनेक्शन और सौंदर्य का फायदा उठाकर वो वहां पहुंच जाती थी जहां किसी का भी पहुंचना संभव नहीं था। रुबीना के बड़े छोटे से गैंगस्टर से अच्छे संबध थे। इलाके में रुबीना का दबदबा रहता था।
- Robert Downey Jr Is Back To Marvel Cinematic Universe as villain Doctor Doom in ‘Avengers: Doomsday’ & Avenger: Secret Wars
- President Joe Biden has recently passed Foreign Aid Bill To Provide Military Aid To Ukraine, Israel, and Indo-Pacific
- Madras HC Issued Guidelines To the Tamil Nadu Government For Guidelines for Eliminating Corporal Punishment (GECP)
- The Union Cabinet approved the Central Sector Scheme to provide drones to Women Self Help Groups (SHGs)
- Rajasthan ka Jaisalmer kila | राजस्थान का वो किला जो आज भी है आबाद
- Italian archaeologists discovered a 5,000-year-old cemetery belonging to a Copper Age society
- Freelancing क्या है? Top 5 Freelancing Website जहां कमा सकते है Paise
- EKUVERIN- India is collaborating with the Maldives at Chaubatia, Uttrakhand
- Keral Thekkady: प्राकृतिक खूबसूरती का अनूठा संगम है केरल का टेक्कड़ी
- Aadhar Card Update:घर बैठे करें आधार कार्ड अपडेट! जानिए कैसे
- Archaeologists from Kerala University Unearths 5,200-Year-Old Harappan Settlement in Kachchh, Gujarat
- 12th ke baad kare ya course | 12वीं में कॉमर्स के साथ मैथ नहीं लिया , फिर भी करियर के लिए ये है अच्छे विकल्प ।
- Historian and writer Ramchandra Guha won Elizabeth Longford Prize
- Rajniti me apna bhashan kaise de
- आपकी प्रतीक्षा का अंत हुआ, CBSE बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम जारी हो गए हैं